1 लाख 40 हजार बुजुर्गों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड:तीन विभाग मिलकर बना रहे; शनिवार और रविवार को लेगेगा शिविर

Uncategorized

शासन के आदेश के बाद रीवा में भी 70 से अधिक आयु वर्ग के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में 70 से अधिक उम्र के लोगों की संख्या डेढ़ लाख में केवल 10 हजार कम है। जिसमें बहुत से ऐसे भी बुजुर्ग हैं, जो चलने फिरने में भी असमर्थ हैं। जिनके लिए घर जाकर नाम जोड़ने और ऑनलाइन प्रक्रिया से लाभ दिलाने की योजना बनाई जा रही है। ये शिविर शनिवार और रविवार को लगाए जाएंगे। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि इस बार 70 से अधिक आयु के लोगों पर फोकस किया जा रहा है। पूरे जिले में 1 लाख 40 हजार लोग इस आयु सीमा में आते हैं। शासन से आदेश के बाद हमारा उद्देश्य है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग आयुष्मान योजना की परिधि में आएं क्योंकि 70 की उम्र के बाद बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए तय किया गया है कि शनिवार और रविवार को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। पात्र लोगों की सूची उपलब्ध करवाई गई
सभी पात्र लोगों की सूची सभी जनपदों में उपलब्ध करवाई गई है। लोग ग्राम पंचायत में जाकर भी अपना नाम जुड़वा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं। जिसमें रूलर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट विभागों का सहयोग करेगा। आयुष्मान योजना में नाम रजिस्टर्ड करने का काम बहुत ही आसानी से हो जाएगा। जिसमें कोई भी व्यक्ति घर बैठे भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता है। उसके लिए उनकी डिटेल और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आसानी से ओटीपी मिल जाता है। जिसके माध्यम से बुजुर्ग या निशक्त जन आसानी से घर बैठे भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत के सीएचओ, एनम और जीआरएस घर जाकर बुजुर्ग व्यक्तियों के नाम आयुष्मान योजना में जोड़ने का काम करेंगे।