महिला थाना पुलिस ने शासकीय कन्या छात्रावास भैरोगंज में छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, साइबर क्राइम सहित अन्य जानकारी दी। थाना प्रभारी संदीपिका ठाकुर ने बताया कि एसपी सुनील कुमार मेहता के मार्गदर्शन में विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार दोपहर कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को साइबर क्राइम के बारे में बताया गया इसमें पुलिस की कार्यप्रणाली से स्टूडेंट्स को अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को बाल विवाह न करने के लिए प्रेरित किया गया है। इसके कानूनी प्रावधानों पर चर्चा की गई। साइबर क्राइम जिसमें डिजिटल अरेस्ट, फाइनेंशियल फ्रॉड, ओटीपी फ्रेंड के बारे में बताते हुए क्या सुरक्षा उपाय किए जा सकते हैं? इस संबंध में छात्राओं को बताया गया है। विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जैसे साइबर फ्रॉड होने पर 1030, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के विषय में भी छात्राओं को बताया गया।